UT 69 Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra) अपनी अपकमिंग फिल्म UT 69 का ट्रेलर लेकर हाजिर हो गए हैं। अपने जीवन के उन कठिन पलों को फिल्म में उतारते हुए स्टार यह फिल्म लेकर आए हैं। जेल में बिताए उन 64 दिनों का एक-एक दर्द स्टार अपनी इस फिल्म में दिखाने वाले हैं। यह फिल्म उनके असल जीवन में हुई घटना को दिखाती है जिसे बनाने का फैसला खुद राज कुंद्रा ने किया था। आज उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कैसा है ये ट्रेलर क्या है इसमें खास
पॉर्नोग्राफी केस में जेल की हवा खा चुके बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं। वह अपने फिल्म UT 69 में अपने जीवन की दुर्दशा को दिखाने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 64 दिन की जेल हुई थी। वह इतने दिन तक अर्थर रोड जेल में बंद रहे थे। इस जेल में उनके साथ को हुआ और जो उन्होंने महसूस किया वो सब इस फिल्म के जरिए बता रहे हैं। फिल्म का सारा कॉन्सेप्ट जेल के अंदर का जिसमें राज कुंद्रा खुद अपना किरदार कर रहे हैं। बाकी कोई दूसरा नामी कलाकार फिल्म में नहीं है। UT 69 को शाहनवाज ने डायरेक्ट किया है। एसवीएस मोशन और AA फिल्म्स इसे प्रेजेंट कर रही है। 3 नवंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
