Vivek Oberoi Donated his Fees: बॉलीवुड के डैशिंग हीरो विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) 'रामायण पार्ट 1' में विभीषण का किरदार करने वाले हैं। इस फिल्म का बॉलीवुड प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म और इसके कलाकारों की घोषणा हुई है, तब से ही लोग रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि फिल्म तो अगले साल के अंत में रिलीज होगी, लेकिन इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) ने बताया कि यह फिल्म बड़े लेवल पर बन रही है। उन्होंने यह कहा कि यह फिल्म हॉलिवुड वालों के लिए एक जवाब होने वाली है। इसी के साथ विवेक ने खुलासा किया कि वह फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में , विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) ने खुलासा किया कि उन्होंने रामायण के लिए अपनी फीस एक ऐसे काम के लिए दान कर दी जो उनके दिल के करीब है। उन्होंने बताया, "मैंने नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए। मैं इसे एक ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूँ जिसमें मेरा विश्वास है, वो है कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करना।" बता दें कि, अभिनेता रामायण: भाग 1 में विभीषण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "रामायण पार्ट 1, हॉलिवुड महाकाव्यों के लिए बॉलीवुड का जवाब है।"
अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्मों पर भी बात की, उन्होंने बताया : मस्ती 4( Mastii 4) , संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास के साथ स्पिरिट( Spirit) और नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की रामायण: पार्ट 1( Ramayana Part 1) में वह नजर आने वाले हैं। विवेक ने कहा, "कहते हैं ब्रह्मांड आपके वाइब्रेशन और आपकी भावनाओं पर निर्भर करता है। जब आप खुद के साथ सहज होते हैं, अपने करियर को लेकर हताश या तनावग्रस्त नहीं होते, तो चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं। मैं निश्चिंत हूँ, ढेर सारी स्क्रिप्ट सुन रहा हूँ, और खुशकिस्मत हूँ कि मैं किसी प्रोजेक्ट को पूरी तरह से जुनून से चुन रहा हूँ, मजबूरी से नहीं।"
