बॉलीवुड

विराट कोहली नहीं बल्कि मां अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी है बेटा 'अकाय कोहली', बच्चों को लेकर वापस भारत लौटीं एक्ट्रेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 16, 2024, 05:13 PM IST

Virat Kohli Son Akaay Kohli looks like Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों वामिका कोहली और अकाय कोहली के साथ भारत वापस आ गई हैं। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि अकाय कोहली बिल्कुल अपनी मां अनुष्का शर्मा पर गए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Is Anushka Sharma-Virat Kohli's Son Akaay LOOKS like mother?

Virat Kohli Son Akaay Kohli looks like Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने दोनों बच्चों वामिका कोहली (Vamika Kohli) और अकाय कोहली (Akaay Kohli) के साथ भारत वापस आ गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने पैपराजी से फोटो के लिए पोज देने से साफ इनकार कर दिया है, एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ एक मुलाकात करने की बात कही है, उनका मानना है कि वह यकीनन पोज देंगी पर जब उनके बच्चे साथ में नहीं होंगे। एक्ट्रेस ने जब से बेटे अकाय को जन्म दिया है, तब ही से फैंस अकाय की तस्वीर देखने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फैंस को अकाय की एक भी झलक देखने को नहीं मिली है।

इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि अकाय कोहली बिल्कुल अपनी मां अनुष्का शर्मा पर गए हैं। बल्कि उनकी बहन वामिका कोहली बिल्कुल अपने पिता की कार्बन कॉपी लगती हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

पिता की तरह नहीं दिखते बेटे अकाय

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार अकाय कोहली अपनी मां अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी लगते हैं। वहीं वामिका कोहली की कुछ फोटोज और वीडियो पहले सामने आई थीं, जिसमें वह बिल्कुल अपने पिता विराट जैसी दिख रही हैं। अब फैंस को अकाय कोहली की फोटोज देखना का भी इंतजार है। हालांकि अनुष्का और विराट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सीक्रेटिव हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article