बॉलीवुड

Virat Kohli: ऋतिक रोशन से लेकर अभिषेक बच्चन तक, विराट के होटल रूम वीडियो लीक मामले को सेलिब्रिटीज ने बताया 'भयानक'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:50 PM IST

Virat Kohli hotel room video leak: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के वीडियो लीक को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। विराट कोहली की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का भी रिएक्शन सामने आया है। अभिषेक बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन ने इसे भयानक और शर्मनाक बताया है।

Image

Virat Kohli Hotel Room Video Leak

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो हुआ लीक।
  • वीडियो लीक मामले पर कई सेलेब्रिटी का रिएक्शन सामने आया है।
  • इस पूरे मामले में होटल प्रशासन ने माफी नामा जारी किया है।

Virat Kohli hotel room video leak, Bollywood Celebrities Reaction: विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) नेअपने होटल रूम का वायरल लीक वीडियो री-पोस्ट किया है। जिसमें एक फैन को कोहली की प्राइवेसी का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। उस वक्त विराट कोहली अपने कमरे में मौजूद नहीं थे। इस वीडियो पर अनुष्का का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसके साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इसे भयानक और शर्मनाक बताया है।

अभिषेक, वरुण और ऋतिक ने बताया भयानक

विराट कोहली होटल रूम वीडियो लीक मामले को लेकर अब कई बॉलीवुड अभिनेताओं का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। विराट कोहली के इस वीडियो पर अभिषेक बच्चन से लेकर वरुण धवन ने कमेंट किया है। विराट के पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट किया, 'भयानक व्यवहार है ये।' वहीं अर्जुन कपूर ने कहा, ‘बिल्कुल अनैतिक और अनकूल …।' अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा, 'OMFG. बहुत निचले दर्जे की हरकत है’

इस बीच, उर्वशी रौतेला ने जवाब दिया, ‘ये काफी गलत है सोचकर भी डर लगता है कि अगर किसी लड़की के कमरे का साथ ऐसा होता तो’। अभिषेक बच्चन इसे ‘भयानक’ बताया है। इस वीडियो से एक्टर ऋतिक रोशन काफी नाराजगी जताई है और कहा ‘इस व्यक्ति को ढूंढ कर नौकरी से निकाल देना चाहिए और होटल को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।’

विराट की प्राइवेसी की उड़ी धज्जियां

इससे पहले विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट में लिखा, ‘इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब कुछ फैंस ने काफी गलत व्यवहार किया हो लेकिन ये सबसे भयानक है। अब इस पर भी कई लोग बोलेंगे की सेलिब्रिटी हो तो इतना तो सहना पड़ेगा ही लेकिन अगर आप भी ऐसा सोचते है आप भी एक प्रॉब्लम हैं। अगर अपने ऊपर कंट्रोल किया जाए तो इसे रोका जा सकता है। अगर आपके बेडरूम में कुछ ऐसा हो तो आपको कैसा लगेगा’।

बता दें कि इस सब के बाद होटल प्रशासन ने माफीनामा जारी किया है और यकीन दिलाया है कि वीडियो बनाने वाले होटल कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article