क्रिकेट

विराट कोहली के कमरे में तस्वीरें लेने वाले कर्मचारी को होटल ने हटाया, मांगी माफी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 04:28 PM IST

Hotel apologise to virat kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली पर्थ में जिस होटल के कमरे में ठहरे थे, वहां के एक कर्मचारी ने उनके कमरे का वीडियो बनाया व तस्वीरें खींची थीं। विराट ने इस पर सोशल मीडिया में नाराजगी जताई तो होटल ने अपने कर्मचारी को हटाया और माफी भी मांगी।

Image

विराट कोहली (AP)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला अच्छा नहीं रहा। ना बल्ले से रन निकले और ऊपर से एक महत्वपूर्ण कैच भी छूट गया। इसको लेकर तो विराट कोहली चर्चा में थे ही, बाद में वो सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गए। इसकी वजह बना एक वीडियो जो होटल कर्मचारी ने विराट कोहली के कमरे का बनाया था। विराट इससे काफी नाखुश हुए और अपनी नाराजगी जताई, अब होटल ने माफी मांगी है और उस कर्मचारी को भी हटाया है।

विराट कोहली पर्थ के जिस होटल के कमरे में ठहरे थे वहां किसी कर्मचारी ने विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया और देखते-देखते ये वायरल भी हो गया। जब विराट ने अपनी निजता में दखल पाया तो उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक होटल प्रशासन को भी एक्शन में आना पड़ा और माफीनामा जारी करना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक होटल द्वारा बयान में कहा गया कि, "हम अपने मेहमान से माफी मांगते हैं और हम इस बात तो सुनिश्चित भी करेंगे कि ये ऐसा आखिरी मामला हो। जो लोग इस मामले में शामिल थे उनको होटल अकाउंट से हटा दिया गया है।"

गौरतलब है कि इस कर्मचारी ने विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाने के बाद इसके साथ लिखा था किंग कोहली होटल रूम और उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article