Virat Kohli Grand Welcome in Banglore: आईपीएल 2025 की भव्य जीत के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है। यहाँ पर लाखों लोगों की भीड़ में क्रिकेटर का भव्य स्वागत किया। 18 साल के इंतजार के बाद विराट कोहली( Virat Kohli) की टीम ने ये मुकाम हासिल किया है जिसकी खुशी पूरे देश में हैं। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अभी कुछ देर पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) ने भीड़ की वीडियो और कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें लोग आरसीबी टीम का शानदार स्वागत कर रहे हैं। अनुष्का विराट कोहली और ट्रॉफी के साथ गाड़ी में बैठी है और वीडियो रिकार्ड कर रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि 18 साल का इंतजार खत्म हुआ लोगों के अंदर बहुत खुशी है।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु( RCB) की आईपीएल 2025 की जीत भारत में किसी त्यौहार से कम नहीं है। फैंस पिछले 18 साल बाद विराट कोहली की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। इससे पहले कोहली ने मैच के बाद अपनी पत्नी के लिए भी बेहद भावुक नोट लिखा जो अब वायरल हो रहा है। विराट ने भावुक होते हुए कहा, "वह 2014 से यहां आ रही हैं और आरसीबी का समर्थन कर रही हैं, इसलिए उनके लिए भी 11 साल हो गए हैं।" क्रिकेटर ने कहा, वह लगातार वहां रही हैं खेलों में आना, कठिन मैच देखना, हमें हारते हुए देखना। आपका जीवनसाथी आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
