बॉलीवुड

जीत के बाद किंग और क्वीन की तरह स्वैग में चलते नजर आए विराट-अनुष्का, वीडियो देख फैंस का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: ​ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत पर आज शाम को बेंगलुरु में शानदार जश्न मनाया जाएगा। जिसके लिए अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) और विराट कोहली ( Virat Kohli) निकल पड़े हैं। आज सुबह-सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Image

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted:

Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted: बीती रात मंगलवार को देश के सबसे बड़े क्रिकेट मैच आईपीएल 2025( IPL 2025) का फिनाले हुआ जिसमें विराट कोहली ( Virat Kohli) की टीम आरसीबी( RCB) ने जीत हासिल की। आरसीबी ने 18 साल में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। उनकी इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। कल रात से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं आज शाम को विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के साथ बेंगलुरू जाने वाले हैं, जिसके लिए वह सुबह-सुबह निकल पड़े। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत पर आज शाम को बेंगलुरु में शानदार जश्न मनाया जाएगा। जिसके लिए अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) और विराट कोहली निकल पड़े हैं। आज सुबह-सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर दोनों ही स्टार्स बेहद खुश नजर आए। जीत की खुशी में अनुष्का शर्मा और विराट के चेहरे पर अलग ही चमक थी और दोनों एकदम किंग और क्वीन की तरह स्वैग में चल रहे थे। विराट कोहली के पास अपना सामान था और अनुष्का ने भी ट्रॉली बैग पकड़ा हुआ है। दोनों की ये वीडियो देखकर फैंस का दिन बन गया।

अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के लुक पर नजर डाले तो एक्ट्रेस ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स पहनी थी। उन्होंने आँखों पर चश्मा लगाया हुआ था, मैच के दौरान भी अनुष्का शर्मा ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। वहीं विराट कोहली अपनी टीम के कलर रेड में शाइन कर रहे थे जिस पर चैम्पीयन लिखा हुआ था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article