Virat Anushka at Premanand Ji Maharaj's satsang: अदाकारा अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में पहुंची, जहां से सामने आया उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बच्चे वामिका कोहली और अकाय कोहली भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी विराट और अनुष्का प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग का हिस्सा बने थे। वीडियो में अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद जी के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का कह रही हैं कि वो जब पिछली बार सत्सगं का हिस्सा बनी थीं तब उनके मन में कई सारे सवाल थे, जिनके उत्तर उन्हें मिल चुके हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले दोनों साल 2022 में भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस वक्त विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, जिसके बाद दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे। प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ विराट-अनुष्का कैंची धाम भी पहुंचे थे। इसके बाद विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म में सुधार हुआ था और उन्होंने देश का मान बढ़ाया था।
बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अदाकारा अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। वो इस समय केवल अपने बच्चों पर ध्यान दे रही हैं और विराट को मेंटली सपोर्ट कर रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वक्त से ज्यादातर समय विदेश में ही गुजार रहे हैं ताकि उनके बच्चों तक मीडिया के कैमरे न पहुंच पाएं। विराट-अनुष्का चाहते हैं कि मीडिया उनके बच्चों से दूर रहे और वो इसके लिए हर संभव कोशिश करते हैं।
