बॉलीवुड

2026 की अच्छी शुरुआत के लिए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने किए प्रेमानन्द महाराज के दर्शन, वृंदावन पहुंचा स्टार कपल

Virat Kohli-Anushka Sharma at Vrindavan: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस समय भक्ति-भाव में लीन रहती है। सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक्ट्रेस अक्सर वृंदावन आती रहती है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ वृंदावन में प्रेमानन्द महाराज के दर्शन किए। दोनों की प्रेमानन्द के साथ बातचीत वायरल हो रही है।

Image

Virat Kohli-Anushka Sharma at Vrindavan

Virat Kohli-Anushka Sharma at Vrindavan: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) फिल्मी दुनिया से दूर है। अब तो वह इंडिया में भी नहीं रहती हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ वृंदावन जाती रहती है। इस बार भी अनुष्का शर्मा जैसे ही इंडिया आती वह तुरंत वृंदावन दर्शन करने पहुंच गई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में प्रेमानन्द महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। जहां पर दोनों ने गुरुजी से आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कपल अपने गुरुजी से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों की प्रेमानन्द के साथ बातचीत वायरल हो रही है।

अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) और विराट कोहली( Virat Kohli) आज सुबह-सुबह वृंदावन पहुंचे। जहां पर दोनों ने प्रेमानन्द महाराज के साथ एकांत वार्तालाप किया। प्रेमानन्द महाराज की टीम के सोशल मीडिया अकाउंट ने दोनों स्टार की एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गुरुजी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानन्द महाराज से मिलने के बाद अनुष्का शर्मा की आंखों में आंसू भी दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानन्द महाराज से बात करते हुए गुरुजी उन्हें गुरुमंत्र देते हैं और कहते हैं कि अपने काम को भगवान का काम समझो, गंभीरता से रहो और नामजप करते रहो।

बताते चले कि विराट-अनुष्का की यह प्रेमानन्द महाराज के पास तीसरी अर्जी है। 2025 में दोनों तीसरी बार वृंदावन पहुंचे हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों अपनी जिंदगी के हर मोड़ पर प्रेमानन्द महाराज की सीख को मानते हैं। इस साल की शुरुआत में तो विराट-अनुष्का अपने दोनों बच्चों अकाय और वामीका को भी साथ लेकर आए थे। हालांकि पिछली दो बार से दोनों अकेले ही आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article