बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: हनी-चूचा की जोड़ी ने बजाई 'जवान' की बैंड, शाहरुख खान को दिखा डाले दिन में तारे

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

Image

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। फिल्म के पहले दो भागों ने भी दर्शकों के दिलों पर जादू चलाया था। । वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक एंटरटेनमेंट मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली है।

रऋचा चड्ढा (Richa Chadha) स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने पहले ही दिन ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 16 करोड़ से भी ज्यादा हो गए है। ये फिल्म चंद्रमुखी 2 और दी वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों के साथ 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसी के साथ दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 4 और 3.5 स्टार भी दिए हैं। कई क्रिटिक्स का कहना है की डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने कहानी को नया मोड़ देने के बावजूद भी सभी किरदारों को एक रखा है।

इसी कहानी की बात करें तो इस बार भोली पंजाबन चुनाव लड़ती हुई नजर आ रही है, जिसको मुकाबला देने के लिए हनी ने चूचा को खिलाफ खड़ा किया है। चूचा और भोली पंजाबन की लव स्टोरी ने सभी का पेट दर्द कर दिया है। फिल्म के आखरी में अली फजल नजर आएं हैं जो फुकरे 4 का हिंट दे गए हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article