बॉलीवुड

रामभक्तों का दिल दुखाने पर Vikrant Massey ने मांगी माफी , पुरानी पोस्ट पर ट्रोलर ने लिया था आड़े हाथ

Vikrant Massey Delete Viral Tweet : विक्रांत मेस्सी ने अप्रैल 2018 में ट्वीट साझा किया था जिसमें एक संपादकीय कार्टून दिखाया गया था ,एक बार फिर से उनका ये विवादित पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसके लिए विक्रांत की आलोचना की जा रही है. विरोध के बाद अब खुद विक्रांत ने पोस्ट हटा दी और हिंदू समुदाय से माफी मांगी।

Image

Vikrant Massey Delete Viral Tweet

Vikrant Massey Delete Viral Tweet : बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी ( Vikrant Massey) इन दिनों अपनी फिल्म 12वीं फेल की सफलता का स्वाद चख रहे हैं. हाल ही में विक्रांत पिता बने हैं और इसी के साथ वह अपने पुराने ट्वीट से भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में ट्रोलर्स ने विक्रांत को निशाना बनाते हुए उनके पुराने ट्वीट पर जवाब मांगा है. दरसल 2018 में विक्रांत मेस्सी ने रात-सीता के कार्टून का एक ट्वीट किया था. जब अब वायरल हो रहा है, यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि विक्रांत को खुद जनता से माफ़ी मांगनी पड़ी. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विक्रांत मेस्सी ने अप्रैल 2018 में ट्वीट साझा किया था जिसमें एक संपादकीय कार्टून दिखाया गया था जिसमें सीता को राम भक्तों पर पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था।इसमें सीता राम से कहती हैं कि-शुक्र है उनका अपहरण रावण ने किया था, आपके भक्तों ने नहीं। एक बार फिर से उनका ये विवादित पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसके लिए विक्रांत की आलोचना की जा रही है. विरोध के बाद अब खुद विक्रांत ने पोस्ट हटा दी और हिंदू समुदाय से माफी मांगी।

उन्होंने लिखा “2018 में मेरे एक ट्वीट के संदर्भ में, मैं कुछ शब्द कहना चाहता हूं: हिंदू समुदाय को चोट पहुंचाना, बदनाम करना या अपमान करना मेरा इरादा कभी नहीं था। लेकिन जैसे ही मैं मजाक में किए गए एक ट्वीट के बारे में सोचता हूं, मुझे इसकी अरुचिकर प्रकृति का भी एहसास होता है। यही बात अखबार में छपे कार्टून को शामिल किए बिना भी कही जा सकती थी।''

वहीं सोशल मीडिया पर विक्रांत की एक और पोस्ट वायरल हो रही है , जिसमें वह एक वकील से बात कर रहे हैं. इस चैट में लिखा है कि मैंने गलती कर दी, ऐसी पोस्ट नहीं करनी चाहिए थी. इसे कोई भी गलत समझ सकता है.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article