बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने रिलेशनशिप पर दिया ज्ञान, कहा, 'रिश्तों को आइसक्रीम की...'

Vijay Varma talks about Relationship: बॉलीवुड और ओटीटी के फेमस एक्टर विजय वर्मा को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि उनका एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इस बीच तमन्ना से अलग होने के बाद विजय वर्मा ने रिलेशनशिप पर ज्ञान दिया है।

Image

vijay on relationship

Vijay Varma talks about Relationship: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनको लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से अलग हो गए हैं। इस न्यूज के सामने आते ही लाखों फैंस का दिल टूट गया था। बता दें कि विजय और तमन्ना का रिश्ता काफी आगे बढ़ गया था। आए दिन दोनों की शादी की खबरें भी वायरल होते रहती है। हालांकि अब विजय और तमन्ना के रास्ते अलग हो गए हैं। इस बीच एक्टर विजय वर्मा ने रिलेशनशिप्स पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

विजय वर्मा ने रिश्तों को इस चीज से किया कंपेयर

आईएएनएस से बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने रिश्तों पर अपनी राय दी है। तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप होने के बाद विजय ने चुप्पी साध ली थी। हालांकि अब उन्होंने रिलेशनशिप्स पर ज्ञान दिया है। विजय वर्मा ने कहा, 'अगर आप रिश्ते को आइसक्रीम की तरह चखेंगे, तो हमेशा खुश रहेंगे। जो भी स्वाद मिले, उसे स्वीकार करें और आगे बढ़ते जाएं' बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि अब दोनों के अलग होने से लोगों को तगड़ा झटका लगा है।

क्या है ब्रेकअप की वजह

नेटफ्लिक्स की सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात हई थी। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। बाद में विजय और तमन्ना कई बार इवेंट्स में साथ में स्पॉट हुए। धीरे-धीरे इन दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी। बाद में तमन्ना ने एक इंटरव्यू में विजय संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब विजय और तमन्ना का रिश्ता टूट गया है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article