Payal Rohatgi Make Fun Of Kangana Ranaut And Munawar Faruqui: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते शुक्रवार यानी 20 मई को कंगना राणावत की फिल्म धाकड़ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे फैंस का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन पहले दिन ही कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की धमक बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई। कहा जा रहा था कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई बढ़ सकती है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इस फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 50 लाख रुपए से ही हुई। कंगना रनौत की फिल्म के फ्लॉप होने पर पायल रोहतगी ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अदाकारा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें यह बताया गया है कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ ने अपने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपए कमाए। यह स्क्रीनशॉट शेयर करने के साथ पायल रोहतगी ने लिखा 'सैड, कर्मा एक B***ch है, जिसको 18 लाख वोट मिले ना उसने फिल्म की प्रमोशन की ना उसके BOTS फिल्म देखने आए।' इसके साथ अदाकारा ने यह भी लिखा कि 'सीता मां पर फिल्म बनाने वाली कंगना जी और उसमें सीता मां का मजाक उड़ाने वाले को शायद रोल भी देगी क्योंकि उसे अपनी ऑब्जेक्टिविटी दिखानी है समाज को।'

अपने कमेंट में मुनव्वर का नाम ना लेते हुए भी पायल रोहतगी ने उनकी खिल्ली उड़ाई। ऐसा इसलिए क्योंकि मुनव्वर फारूकी के लॉकअप शो जीतने पर पायल रोहतगी ने रिजल्ट पर नाराजगी जताई थी। पायल ने यह कहा था कि कंगना रनौत ने फेवर करके मुनव्वर फारूकी को जिताया है। लॉकअप शो में भी कई बार पायल और कंगना के बीच में बहस हुई है। मुनव्वर के साथ भी पायल की लड़ाई होती थी। लोगों को लग रहा था कि यह शो पायल ही जीतेंगी, लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ। मुनव्वर ने लास्ट में बाजी मार ली।

