Urfi Javed death threats: सोशल मीडिया ट्रोल्स कभी-कभी बेहद बेरहम और कठोर साबित हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई इन ट्रोल्स का शिकार हो जाता है तो कोई हमेशा इनके राडार पर रहता है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद, जो अपने अनोखे फैशन के लिए जानी जाती हैं, उनको लगातार ट्रोल्स की अभद्र टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता है। हालांकि इसका अभिनेत्री हमेशा बहादुरी से मुकाबला करती आई हैं। अब उर्फी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ट्रोलिंग कुछ ज्यादा ही हो गई है। उर्फी जावेद ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद मिले नफरत भरे संदेशों और जान से मारने की धमकी के स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया था। उर्फी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मुझे जो कमेंट्स मिले हैं, उनमें से ये कुछ मैं पोस्ट कर रही हूं! जो लोग चाहते हैं कि मैं मर जाऊं, गोली मार दो। हम एक क्रूर दुनिया में रहते हैं!' इन कमेंट्स से उर्फी जावेद काफी डर गई हैं और उन्होंने ऐसे लोगों की सोच पर शर्मिंदगी जाहिर की है।
उर्फी जावेद को लगने लगा है डर, सोशल मीडिया पर मिल रहीं डेथ की धमकियां
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 6, 2022, 05:23 PM IST
