शाहरुख खान ने पूरी की फैंस की मन्नत, बालकनी में अबराम के साथ आकर दी ईदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 03:37 PM IST

Shah Rukh Khan EID 2022: हर साल के रिवाज की तरह शाहरुख खान इस बार भी अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी पर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर ईद पर फैंस का अभिवादन किया....

Shah Rukh Khan EID 2022 Video: शाहरुख खान हर बार ईद के मौके पर अपने फैंस की इच्छाएं पूरी करते हैं। ईद हो या बकरीद शाहरुख हमेशा अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करना कभी नहीं भूलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हर साल के रिवाज की तरह शाहरुख खान इस बार भी अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी पर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। इस खास मौके पर फैंस भी किंग खान की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। बता दें कि हर साल ईद के मौके पर शाहरुख के फैंस उनके घर मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। शाहरुख ने भी इस खास मौके पर फैंस की इच्छा पूरी कर दी।

End of Article