रणबीर कपूर नहीं करते आलिया भट्ट को फॉलो, हॉलीवुड में ऑडिशन देने से एक्टर को लगता है डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 11:54 PM IST

Ranbir Kapoor Hollywood plan: फिलहाल आलिया भट्ट लंदन में हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच रणबीर कपूर ने अपने हॉलीवुड प्लान को लेकर बात की है...

Ranbir Kapoor Hollywood plan: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को आखिरी बार 2018 में आई बॉलीवुड फिल्म संजू में देखा गया था जो कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म थी। अब जल्द ही रणबीर को हम आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखेंगे। ऐसे में फिलहाल आलिया भट्ट लंदन में हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं। आलिया अब प्रियंका चोपड़ा जोनास, अली फजल, ओम पुरी, इरफान खान और कई अन्य सेलेब्स की उस लिस्ट का हिस्सा बन चुकी हैं जिन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। इसी बीच रणबीर कपूर से ही हॉलीवुड में जाने का प्लान पूछा गया। हॉलीवुड में नहीं जाने को लेकर रणबीर कपूर ने कहा, 'मेरी गाड़ी यहां ठीक चल रही है। मैं इससे बहुत खुश हूं। मेरा कोई हॉलीवुड सपना नहीं है। मेरे सारे सपने ब्रह्मास्त्र के लिए हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आप दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आप इसे अपनी संस्कृति और भाषा के साथ कर सकते हैं। मुझे लगता है कि आपकी संस्कृति में जो भी सामग्री मनोरंजक है, वह सभी दर्शकों को छू सकती है।' आगे एक्टर ने कहा, 'मैं वास्तव में ऑडिशन से डरता हूं। आलिया के जो सपने हैं, मैंने कभी किसी और में नहीं देखे। लेकिन मैं जहां हूं खुश हूं...।'

End of Article