Raju Srivastav Brother on Health Update राजू श्रीवास्तव पिछले 10 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजू की सेहत को लेकर कई अफवाहें उड़ रही है। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी बयान जारी किया था। अब राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने अफवाह फैलाने वालों को फटकार लगाई है। दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी कर भाई की हेल्थ का अपडेट दिया है। राजू ने कहा, 'आप सभी के चेहते हमारे बड़े भाई गजोधर भैया राजू जी एम्स अस्पताल के आईसीयू में हैं। देश के सबसे अच्छे डॉक्टर, सबसे अच्छे अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। उनकी अच्छी रिकवरी भी हो रही है। सभी की दुआएं काम कर रही हैं। किसी भी तरह की झूठी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। राजू भाई फाइटर हैं और बहुत जल्दी जंग जीतकर फैंस के बीच आएंगे।'
राजू श्रीवास्तव की मौत की अफवाह फैलाने वालों पर भड़के भाई दीपू, बोले- 'हो रही है अच्छी रिकवरी'
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 20, 2022, 09:07 PM IST
