Karan Johar kids Yash And Roohi Gift: करण जौहर देश के सबसे प्रमुख फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। करण के दो बच्चे हैं- रूही और यश। दोनों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था और वो अक्सर बच्चों के साथ वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था और इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। अब हाल ही करण ने खुलासा किया कि उनके बच्चों ने उन्हें जन्मदिन पर क्या गिफ्ट दिया। करण जौहर ने बताया कि यश और रूही ने ऋषि कपूर और जया प्रदा के गाने 'डफली वाले डफली बाजा' में परफॉर्म किया था, जिसने उन्हें इमोशनल कर दिया। फिल्म निर्माता ने कहा, 'वे साढ़े पांच साल के हैं और वे जानते हैं कि मैं डफली वाले गाने के प्रति कितना जुनूनी हूं क्योंकि यह मेरे बचपन में वापस ले जाता है। जब मेरे बच्चे मुझे एक गिफ्ट देना चाहते थे... मुझे नहीं पता था कि यह उन्हें किसने सुझाया, लेकिन वास्तव में उन्होंने 'डफली वाले' की सीढ़ियों पर रिहर्सल की और उन्होंने मुझे बिठाया और मेरी आंखों से आंसू आ रहे थे क्योंकि मेरे दो बच्चे जिन्होंने ऐसा प्रयास किया था'
करण जौहर को अपने बच्चों से मिला खास तोहफा, जानें यश और रूही ने 50वें जन्मदिन पर क्या दिया?
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 17, 2022, 11:31 PM IST
