गुड लक जेरी का नया गाना ‘मोर मोर’ हुआ रिलीज, जाह्नवी का दिखा मस्तमौला अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 11:10 PM IST

Goodluck Jerry New song Mor Mor: जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने मोर मोर का वीडियो शेयर किया है। मोर मोर गाने को राज शेखर ने लिखा है...

Goodluck Jerry New song Mor Mor: जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी का नया गाना मोर मोर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर की तरह ही नया सॉन्ग काफी एंटरटेनिंग लग रहा है।  गाने को दीदार कौर, गुरलेज अख्तर, विवेक हरिहरन और पराग छाबड़ा ने गाया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने के वीडियो को शेयर किया है। मोर मोर गाने को राज शेखर ने लिखा है और म्यूजिक पराग छाबड़ा ने कंपोज किया है। जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘गुड लक जेरी’29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी, ये तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला (2018) की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सुशांत सिंह, दीपक डोबरियाल, नीरज सूद, मीता वशिष्ठ भी हैं।

End of Article