बॉलीवुड

'लव एंड वॉर' की वजह से विक्की कौशल की 'महावतार' को नुकसान!! 2027 में होगी रिलीज

Mahavatar pushed to 2027: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कुछ समय पहले अपनी मेगा बजट मूवी महावतार (Mahavatar Movie) का अनाउंसमेंट किया था, जो साल 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि लव एंड वॉर की वजह से इस फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू होगी और साल 2027 में इसे रिलीज किया जाएगा।

Image

Image Source: Mahavaat Movie

Mahavatar pushed to 2027: विक्की कौशल ने कुछ महीनों पहले महावतार नाम की मूवी का अनाउंसमेंट किया था, जिसमें वो भगवान परशुराम का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया था। बड़े-बड़े बालों और लम्बी दाढ़ी में विक्की कौशल को देखकर फैंस उत्साहित हो उठे थे। महावतार का अनाउंसमेंट जब हुआ था तब बताया गया था कि ये मूवी साल 2026 में रिलीज होगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ताजा खबरों की मानें तो विक्की कौशल स्टारर फिल्म महावतार अब साल 2027 में रिलीज होगी।

लव एंड वॉर की वजह से आगे बढ़ी महावतार की रिलीज डेट

असल में विक्की कौशल इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुआ है, जिस कारण महावतार का शेड्यूल आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग अभी जारी है और इस साल के अंत तक चलेगी। पहले महावतार की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स इसे अप्रैल 2026 से शुरू करेंगे।

फिल्म लव एंड वॉर की बात करें तो इसमें विक्की कौशल एक बार फिर से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम करते दिखाई देंगे। विक्की ने इन दोनों के साथ अलग-अलग मूवीज में काम किया है लेकिन पहली बार वो मियां-बीवी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दर्शक लव एंड वॉर के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें इस जनरेशन के तीन कमाल के कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article