बॉलीवुड

पापा बनने के बाद Varun Dhawan ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, कहा- 'हम अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए..'

Varun Dhawan becomes Father: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने बीती रात नन्ही बेटी को जन्म दे दिया है। अब पापा बनने के बाद एक्टर वरुण धवन ने यह खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। वरुण का ये सोशल मीडिया पोस्ट अब वायरल हो रहा है।

Image

Varun Dhawan and Natasha Dalal Shares post after becoming parents

Varun Dhawan Shares good News with Fans: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। वरुण और नताशा ने सोमवार शाम को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने नन्ही बेटी का स्वागत किया है। उनकी पत्नी, फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने मुंबई के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। वरुण धवन के पिता, फिल्म निर्माता डेविड धवन ने अस्पताल से बाहर निकलते ही मीडिया के साथ इस खबर को शेयर किया था। वरुण और डेविड को अस्पताल के अंदर जाते वक्त भी देखा गया था। जब अभिनेता ने अपने पिता को उनकी कार तक छोड़ा तो वरुण ने अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए फोटोग्राफरों की ओर हाथ हिलाया और वापस अंदर चले गए।

थोड़ी देर बाद वरुण की मां लल्ली धवन और भाभी जान्हवी धवन को अस्पताल से निकलते देखा गया था। इस बीच अब वरुण और नताशा ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट भी शेयर कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

वरुण धवन ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल यहां आ गई है

मां और बच्चे के लिए आपनी प्रार्थनों के लिए धन्यवाद,हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।' इस वीडियो में वरुण धवन ने धवन और दलाल परिवार की ओर से सभी फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्टर ने मीडिया से उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की भी गुजारिश की है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article