बॉलीवुड

Thalapathy Vijay की 'Varisu' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आई रिलीज डेट

Varisu to Release on THIS Date: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'वरिसु' की रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विजय के साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

Image

Thalapathy Vijay

Varisu to Release on THIS Date: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वरिसु' (Varisu) पोंगल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अभिनेता के फैन्स काफी लंबे समय से इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। इसी बेताबी को देखते हुए निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स के बीच इसकी रिलीज डेट जारी कर दी है। थलापति विजय की 'वरिसु' अगले साल 12 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि तमिल बॉक्स ऑफिस पर 'वरिसु' की टक्कर अजीत कुमार की 'थुनिवु' से होगी। ये फिल्म भी पोंगल रिलीज के लिए तैयार है।

मेकर्स ने 'वरिसु' की रिलीज डेट जारी करते हुए इसका एक नया पोस्टर भी जारी किया है। इस नए पोस्टर में थलापति विजय को हाथ में चाय लिए स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी। इस फिल्म का तेलुगु वर्जन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों की फिल्मों चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'वीरा सिम्हा रेड्डी' के साथ टकराएगी। एक टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में दिल राजू ने 'वरिसु' की हिंदी में भी रिलीज की पुष्टि की थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो भूषण कुमार ने 'वरिसु' में म्यूजिकल राइट्स खरीदे हैं। इन राइट्स को भूषण कुमार ने लगभग 5 करोड़ रुपये में खरीदा है। फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए भूषण कुमार, दिल राजू और मनीष शाह ने हाथ मिलाया है। मनीष शाह के पास डबिंग राइट्स हैं। वामशी के निर्देशन में बनी 'वरिसु' में रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आएंगी। फैन्स थलापति विजय और रश्मिका मंदाना को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखेंगे। फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के अलावा प्रकाश राज, प्रभु, सरथकुमार, शाम, खुशबू, संगीता, योगी बाबू और संयुक्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article