बॉलीवुड

उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले बयान पर गुस्सा हुए बद्रीनाथ धाम के पंडित, "उर्वशी" मंदिर का खोल सच

Preist Angry on Urvashi Rautela: उर्वशी ( Urvashi Rautela) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास मेरे नाम का एक मंदिर है। जहां पर लोग जाते हैं और फूल चढ़ाते हैं। इसपर वह लोगों के निशाने पर आ गई। उनकी इस बातों पर मंदिर के पुजारी को गुस्सा आ गया। उर्वशी के इस बयान पर पंडित ने सच्चाई बताई है।

Image

urvashi rautela temple controversy

Preist Angry on Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) अपनी ही दुनिया में खुश रहने वाली अभिनेत्री कही जाती हैं। उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह कब कहां क्या बोल जाए कोई नहीं जानता। कई बार तो उर्वशी की सभी बातें लोगों को काल्पनिक भी लगती है। हाल ही में जब उन्होंने कहा कि मेरे नाम से बद्रीनाथ धाम के पास में एक मंदिर है जहां मेरी पूजा होती है। इसपर वह लोगों के निशाने पर आ गई। उनकी इस बातों पर मंदिर के पुजारी को गुस्सा आ गया। उर्वशी के इस बयान पर पंडित ने सच्चाई बताई है।

उर्वशी ( Urvashi Rautela) ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बद्रीनाथ धाम के पास मेरे नाम का एक मंदिर है। जहां पर लोग जाते हैं और फूल चढ़ाते हैं। जब सिद्धार्थ ने पूछा क्या आपका ही मंदिर है तब अभिनेत्री ने कहा जी हाँ मेरा ही मंदिर है। उनके इस बयान पर धाम के पंडितों का बयान आया है। उन्होंने उर्वशी पर गुस्सा दिखाते हुए बताया है कि यह सब बकवास है मंदिर उसका नहीं बल्कि देवी सती का है जिसका नाम उर्वशी रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मंदिर देवी सती से जुड़ा है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में पूजनीय हैं। उन्हें 108 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि , यह उनका मंदिर नहीं है। इस तरह के बयान अस्वीकार्य हैं और सरकार को ऐसे दावे करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित सोसायटी के अध्यक्ष अमित सती ने भी उर्वशी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा, ऐसे बयान यहां के लोगों की धार्मिक भावनाओं का अपमान करते हैं।

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने साउथ में भी अपने नाम का मंदिर बनवाने की इच्छा जताई है। उन्हें लगता है कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है, इसलिए वहां भी उनका मंदिर होना चाहिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article