बॉलीवुड

ऋषभ पंत पर बोलकर बुरा फंसी उर्वशी रौतेला, यूजर्स बोले- दीदी आज भी भाई से करती हैं प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 17, 2023, 08:19 PM IST

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

Image

urvashi and rishabh pant

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने भले ही ज्यादा फिल्मोंं में काम नहीं किया है। लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उर्वशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ जोड़ा जाता है। क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट से रिकवर हो रहे हैं। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। उर्वशी रौतेला हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस जिम वेयर में दिखाई दी। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस से ऋषभ की रिकवरी को लेकर सवाल किया गया। एक्ट्रेस के जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया। उर्वशी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में पैपराजी के लोग पूछते हैंं कि क्या आपने ऋषभ पंत की रिकवरी की फोटो देखी? इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि वो हमारे देश के कीमती एसेट हैं । वे इंडिया का गर्व है। मेरी दुआएं उनके साथ हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उर्वशी का वीडियो

इस पर पैपराजी के सदस्य कहते हैं कि हम भी चाहते है वो जल्दी ठीक होकर आए। उर्वशी को यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये कितनी अनजान बन रही हैं, जैसे जानती ही नहीं कौन हैं वो। दूसरे यूजर ने लिखा, वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा, प्यार छुपाए नहीं छुपता है।

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस अक्सर ऋषभ पंत को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। इसीलिए एक्ट्रेस ऋषभ पंत के बारे में कुछ भी कहने से बचती हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ऋषभ पंत का भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर को गंभीर चोटें आई थी। ऋषभ धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी की तस्वीरें शेयर की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article