उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस के निशाने पर इस बार खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू हैं। एक्ट्रेस ने उमैर संधू के खिलाफ छूठी खबर फैलाने के आरोप में मानहानि का लीगल नोटिस भेज दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। दरअसल उमैर संधू ने ट्वीट कर दावा किया था साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने एक्ट्रेस का शोषण किया है। उन्हें शूटिंग के दौरान प्रताड़ित किया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस शख्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली हैं।
एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया, उमैर संंधू नाम के शख्स को मेरी टीम की तरफ से लीगल नोटिस भेज दिया गया है। मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार के नकली और हास्यास्पद ट्वीट से काफी नाराज हूं। आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं है और हां आप एक अपरिपक्व किस्म के पत्रकार हैं, जिसने मुझे और मेरे परिवार को अनकंफर्टेबल महसूस करवाया है।
उर्वशी ने उमैर संधू के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ उमैर के ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है। इस ट्वीट में लिखा है था कि अखिल अक्किनेनी ने उर्वशी रौतेला को फिल्म एजेंट की शूटिंग के दौरान हैरास किया है। फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, अखिल बहुत ही अपरिपक्व किस्म के एक्टर हैं। उसने मुझे बहुत अनकंफर्टेबल कर दिया है। उर्वशी ने उमैर के ट्वीट को फेक बताया है और लीगल नोटिस भेजा है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी इन दिनों अखिल अक्केननी के साथ पैन इंडिया प्रोजेक्ट एजेंट पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में ममूटी भी लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही Waltair Veerayya से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
