बॉलीवुड

'Udta Punjab 2' के लिए ये है Ekta Kapoor का तगड़ा प्लान, Shahid Kapoor फिर मचाएंगे धमाल?

Shahid Kapoor in Udta Punjab 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टीवी की निर्माता-निर्देशक एकता कपूर द्वारा 'उड़ता पंजाब 2' (Udta Punjab 2) बनाने की प्लानिंग कर रही है। इस फिल्म के लिए एकता कपूर एक बार फिर शाहिद कपूर को लीड रोल में लेना चाहती हैं।

Image

Shahid Kapoor in Udta Punjab 2

Shahid Kapoor in Udta Punjab 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की कुछ दिनों पहले फिल्म 'देवा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कड़क और निडर पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। 'देवा' से लोगों को बहुत उम्मीद थी लेकिन बॉक्स ऑफिस यह फ्लॉप साबित हुई। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एकता कपूर ने साल 2016 में आई शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' के सीक्वल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जी हां, आपको सुनकर यकीन नही होगा लेकिन एकता कपूर 'उड़ता पंजाब 2' (Udta Punjab 2) बनाने की प्लानिंग कर रही है।

'उड़ता पंजाब 2' में होंगे शाहिद कपूर!

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक आकाश कौशिक को फिल्म 'उड़ता पंजाब 2' को डायरेक्ट और लिखने के लिए ऑनबोर्ड लिया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने शाहिद कपूर को लीड रोल में लेने की प्लानिंग की है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक मेकर्स की ओर कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है। बता दें 'उड़ता पंजाब' का निर्देशन अभिषेक चौबे द्वारा किया गया था। बताया जा रहा है कि 'उड़ता पंजाब 2' की कहानी नए तरह से पेश की जाएगी। यह इस समय चल रही ड्रग प्रॉब्लम के बारे में होगी।

निर्माताओं ने अभी तक यह भी कन्फर्म नहीं किया है कि शाहिद कपूर के अलावा 'उड़ता पंजाब 2' में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट की वापसी भी हुई है या नहीं। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स 'उड़ता पंजाब 2' की शूटिंग को अगले साल शुरू कर देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास इस समय विशाल भारद्वाज की फिल्म भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article