Why Salman-Sanjay Movie Dun never got released: 90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार थे। इन दोनों का किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाने का मतलब बॉक्स ऑफिस पर तबाही था। सलमान खान और संजय दत्त ये बात अच्छी तरह से जानते थे, जिस कारण इन दोनों ने 90 के दशक के हिट डायरेक्टर मुकुल आनंद की एक्शन एंटरटेनर दस के लिए हाथ मिलाया था, जो उस दौर की मेगा बजट मूवी थी। फिल्म दस की कहानी आतंकवाद और देशभक्ति में ओत-प्रोत थी, जिसमें दो आर्मी ऑफिसर पाकिस्तान में जाते हैं और भारत-पाक के बीच होने वाली जंग को रोकते हैं। सलमान खान-संजय दत्त की दस में रवीना टंडन (Raveena Tondon) का भी अहम रोल था। डायरेक्टर मुकुल आनंद ने फिल्म दस की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन यह कभी भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई।
अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी फिल्म, जिसकी शूटिंग लगभग 40 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी वो कभी रिलीज क्यों नहीं हुई? तो हम आपको बता दें कि फिल्म दस की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर मुकुल आनंद (Mukul Anand) को हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। मुकुल आनंद की मृत्यु के बाद फिल्म दस कभी भी पूरी न हो सकी और सलमान खान-संजय दत्त स्टारर यह एक्शन एंटरटेनर कभी भी रिलीज न हो सकी।
सुनो गौर से दुनियावालों, बुरी नजर न हम पर डालो हो चुका था रिलीज
फिल्म दस का गाना सुनो गौर से दुनियावालों, बुरी नजर न हम पर डालो 90 के दशक का सबसे हिट गाना था। इसे फिल्म दस के लिए ही बनाया गया था। फिल्म दस तो कभी रिलीज न हुई लेकिन सलमान खान और संजू बाबा का ये धांसू गाना लोगों की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है। 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन इस गाने पर पूरा देश झूमता है। अगर डायरेक्टर मुकुल आनंद की मृत्यु न हुई होती तो दस 90 के दशक की सबसे स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर होती, जिसमें सलमान खान-संजय दत्त धांसू एक्शन करते दिखते।
