बॉलीवुड

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: देखने लायक है कार्तिक आर्यन -अनन्या पांडे की लव स्टोरी, रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri motion poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इस पोस्टर पर...

Image

pic credit- kartik aaryan instagram

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri motion poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। कार्तिक आर्यन की इस मूवी में अनन्या पांडे लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म क नया पोस्टर सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्टर पर...

कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म का मोशन पोस्टर आउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की फिल्म‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार मोशन पोस्टर शेयर किया, जो तुरंत वायरल हो गया। इस छोटे से मोशन पोस्टर में फिल्म का हल्का-फुल्का रोमांटिक मूड साफ दिख रहा है। पोस्टर में क्रोएशिया का खूबसूरत नजारा है। नीला आसमान, शांत समुद्र किनारा और पत्थरों वाली गलियां नजर आ रही है। कार्तिक ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'इस क्रिसमस सिनेमाघरों में, 25 दिसंबर।' बता दें कि फिल्म को समीर विद्वान्स ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा बनाई थी।

कार्तिक और अनन्या ने इस मूवी में मचाया था धमाल

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पहले भी साथ काम किया है। दोनों फिल्म पती पत्नी और वो में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब एक बार फिर से कार्तिक और अनन्या की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article