Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Day 6 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। निर्देशक लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म का क्लाईमैक्स और गाने सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आ रही है। होली की छुट्टी पर 8 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर पहली पार ऑनस्क्रीन पर एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी भी फैंस का काफी पसंद आ रही है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके साथ ही पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 70 करोड़ के पार हो गई है।
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए एक बार 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही हैं, पहली बार फिल्म की कमाई डबल डिजिट तक नहीं छू पाई है। फिल्म के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की है। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में 30% की गिरावट देखने को मिली है। रविवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला था। रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फैंस को पसंद आई रणबीर-श्रद्धा की कैमिस्ट्री
तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में फैंस को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
