बॉलीवुड

त्रिप्ति डिमरी के कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने एक्ट्रेस को छोड़ा घर, साथ में स्पॉट हुआ कपल

Triptii Dimri With Sam Merchant: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी और उनके कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बीती रात सैम मर्चेंट, त्रिप्ती डिमरी को उनके घर छोड़ने आए। यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।

Image

Pic Credit: Instagram

Triptii Dimri With Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी अक्सर अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा चुका है कि त्रिप्ति डिमरी इन दिनों सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। कई बार कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) के साथ स्पॉट होने के बाद भी त्रिप्ती डिमरी ने पब्लिक में अपने प्यार को कबूल नहीं किया है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखते हैं कि सैम मर्चेंट, त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) को घर छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

सैम मर्चेंट के साथ स्पॉट हुईं त्रिप्ती डिमरी

सैम मर्चेंट का त्रिप्ती डिमरी को घर ड्राप करते हुए वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। ऑनलाइन वायरल हो रहे नए वीडियो में सैम मर्चेंट, त्रिप्ति डिमरी के घर के बाहर नजर आए। सफेद टी-शर्ट और क्लासिक ब्लू डेनिम्स में त्रिप्ती डिमरी का लुक काफी स्टाइलिश और अलग दिखाई पड़ रहा है। फैन्स भी इस जोड़ी को साथ में देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब त्रिप्ति को उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों को धड़क 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो त्रिप्ती डिमरी के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। आने वाले दिनों में त्रिप्ती डिमरी को शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' है। संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में त्रिप्ती डिमरी ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है। साथ ही त्रिप्ती डिमरी के हाथों में फिल्म 'मां-बहन' भी है। इस मूवी में त्रिप्ती डिमरी को माधुरी दीक्षित और रवि किशन के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article