बॉलीवुड

गौरी खान के रेस्तरां तोरी को फेक पनीर विवाद से हुआ भारी फायदा, बढ़ गए कस्टमर

गौरी खान के रेस्तरां तोरी का नाम बीते दिनों फेक पनीर विवाद के साथ जुड़ा था, जिसकी वजह से सभी हैरान रह गए थे। इस विवाद के बाद माना जा रहा था कि गौरी खान के रेस्तरां की कमाई पर भारी असर पड़ सकता है लेकिन इसका उल्टा होता दिखाई दे रहा है। गौरी खान के रेस्तरां तोरी के शेफ ने खुलासा किया है कि पनीर विवाद के बाद उनके कस्टमर बढ़ गए हैं।

Image

Gauri Khan

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का रेस्तरां तोरी कुछ दिनों पहले फेक पनीर विवाद में फंस गया था। सार्थक सचदेवा नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने कुछ समय पहले एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया था, जिसके दौरान उन्होंने कई बड़े रेस्तरां में जाकर पनीर की क्वालिटी का चेकअप किया था। इस वीडियो में सार्थक ने बताया था कि गौरी के रेस्तरां में जो पनीर मिलता है, उसकी शुद्धता सवालों के घेरे में है। सार्थक की वीडियो के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया और सभी ने गौरी पर सवाल दागना शुरू कर दिया। गौरी की तरफ से इस विवाद पर जवाब आया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

तोरी फेक पनीर विवाद के बाद माना जा रहा था कि गौरी खान के रेस्तरां की इमेज पर असर पड़ेगा और उसके कस्टमर घटेंगे। हालांकि इसका उल्टा होता दिखाई दे रहा है। तोरी के हेड शेफ ने फेक पनीर विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उससे उनके रेस्तरां के कस्टमर्स पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है।

तोरी के हेड शेफ ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बात करते हुए बताया है, 'जब आप पर बिना सबूत के सवाल खड़े किए जाते हैं तो थोड़ा बुरा जरूर लगता है। हम अपने रेस्तरां में जो भी डिशेज सर्व करते हैं उनकी क्वालिटी पर सवाल खड़ा ही नहीं किया जा सकता है। हमें क्वालिटी को लेकर कोई चिंता नहीं है क्योंकि हम शुद्ध खाना प्रोवाइड करते हैं।'

'हम कई सारी स्पेशल डिशेज बनाते हैं, जिनमें कई सारी चीजें डालनी पड़ती हैं। अच्छा खाना सर्व करना इतना आसान नहीं होता है। जब सार्थक ने वीडियो बनाया था तो हमने उनसे बात की और समझाने की कोशिश की कि वो कहां गलती कर रहे हैं। फाइनली उन्होंने वो पोस्ट हटाया। हमें उम्मीद है कि पब्लिक इस मसले को ठीक तरह से देखेगी और खुद फैसला लेगी कि हम सही हैं या नहीं।' तोरी के हेड शेफ ने बताया है कि विवाद के बाद उनके कस्टमर लगातार बढ़ रहे हैं क्योंकि लोगों को उन पर भरोसा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article