TJMM Box Office Collection Day 3 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। लव रंजन की यह फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट साबित हो रही है। होली की छुट्टी पर इस फिल्म को 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म को होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बड़े पर्दे पर रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तू झूठी मैं मक्कार के क्लाइमैक्स और गाने काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब फैंस के मन में सवाल हैं कि ब्राह्मस्त्र के बाद क्या 'तू झूठी मै मक्कार' रणबीर कपूर की लगातार दूसरी हिट साबित होने वाली है? आइए मूवी के तीसरे दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
'तू झूठी मैं मक्कार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक औसत रहा है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म 10 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वही रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रहा था, जबकी फिल्म को 15.73 की अच्छी ओपनिंग मिली थी। लगभग 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर बड़ा उछाल आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 55-60 करोड़ तक के बीच रह सकती है।
फैंस को पसंद आ रही है फिल्म
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म की स्टोरी लाइन काफी अच्छी है, हालांकि मूवी का क्लाईमैक्स बेहतरीन है। फिल्म आज के रिलेशनशिप को बढ़िया अंदाज में दिखाती है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी मौजूद हैं।
