बॉलीवुड

Times Now Summit 2024: नेपोटिज्म पर बोलीं कृति सेनन, कहा- 'टाइगर को सब जानते थे, मुझे नाम बनाना था..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 29, 2024, 02:45 PM IST

Times Now Summit 2024 Kriti Sanon Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में टाइम्स नाउ समिट में नजर आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने करियर से लेकर नेपोटिज्म पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किए हैं।

Image

Kriti Sanon talks about nepotism on Times Now Summit 2024

Times Now Summit 2024 Kriti Sanon Exclusive: कृति सेनन को अब किसी तरह की पहचान को मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2024 को शुरू एक बड़े हिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से की है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' (The Crew) भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में टाइम्स नाउ समिट में नजर आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने करियर से लेकर नेपोटिज्म पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किए हैं। कृति सेनन ने नेपोटिज्म, अपने फेलियर और पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री को लेकर भी खुलासा किया है। कृति ने 'द क्रू' में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ काम करने को लेकर भी खुलासा किया है। आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

'मुझे लोग टाइगर दीदी बोलते थे'

कृति सेनन से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी पहली फिल्म एक स्टार किड के साथ ही, मेरे ऊपर प्रेशर था कि मैं अपनी पहचान बनाना चाहती थीं, तारी मुझे आगे भी फिल्में मिलती रहे हैं और टाइगर के पास लोगों की एक्सपेक्टेशन मैच करने का प्रेशर था। फिल्म के बाद कई सालों तक भी लोग मुझे टाइगर की फिल्म वाली एक्ट्रेस के तौर पर ही जानते थे। कुछ बच्चे मुझे टाइगर दीदी करके भी बुलाते थे।'

राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं

कृति सेनन ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके पास फिलहाल राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं है। एक्ट्रेस ने फिल्म में करीना और तब्बू जैसी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस संग काम करने को लेकर भी काफी अच्छा एक्सपीरियंस बताया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article