Times Now NavBharat Year Ender 2023: साल 2023 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। यह साल कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए यादगार साबित हुआ तो कईयों ने बैक टू बैक फ्लॉप्स देकर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया। इस साल विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वें फेल' में अपनी धांसू एक्टिंग से फैन्स को इम्प्रेस किया तो दूसरी ओर 'सैम बहादुर' बने विक्की कौशल भी दर्शकों को खूब पसंद आए। आइए साल 2023 की बेस्ट मेल एक्टर की परफॉर्मेंस पर डालें एक नजर...
12वें फेल (12th Fail)

12th Fail
विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी जिंदगी में आए उतार चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया। विक्रांत मैसी की अदाकारी देख हरकोई उनकी आज भी तारीफ कर रहा है। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
घूमर (Ghoomer)

Ghoomer
आर बाल्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'घूमर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर लीड रोल में नजर आए थे। मेकर्स ने इस फिल्म में भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर अनीना की कहानी कहानी को दिखाया था। बता दें अनीना ने एक दुर्घटना में अपना हाथ खो दिया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन जिन लोगों ने भी यह फिल्म देखी, वो इसकी तारीफ करते नहीं थकते हें।
जवान (Jawan)

Jawan
साल 2023 की शुरुआत में फिल्म 'पठान' से कमबैक करने के बाद शाहरुख खान ने इस साल 'जवान' (Jawan) के साथ दूसरी ब्लॉकबस्टर दी। साउथ निर्देशक एटली कुमार ने 'जवान' को डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आई थी। करप्शन पर बेस्ड इस फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग उनके फैन्स को काफी शानदार लगी थी। यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
सैम बहादुर (Sam Bahadur)

Sam Bahadur
विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ का किरदार निभाया है। फिल्म में सैम मानेक शॉ के पराक्रम और बलिदान की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने धांसू परफॉर्मेंस दी है।
एनिमल (Animal)

Animal
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' ने घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी कोहराम मचा दिया है। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। A सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ आज भी सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग को अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बताया गया है।
