बॉलीवुड

Times Music ने रिलीज किया नीति-वरुण का 'झमकुड़ी रे झमकुड़ी' सॉन्ग, नवरात्रि से पहले दिया सरप्राइज

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 05:44 PM IST

Times Music Jhamkudi Re Jhamkudi Song: टाइम्स म्यूजिक (Times Music) इस नवरात्रि सीजन में एक बार फिर से धमाल मचाने वाला है। टाइम्स म्यूजिक ने नीति मोहन (Neeti Mohan) और वरुण जैन (Varun Jain) के साथ मिलकर अपने लेटेस्ट ट्रैक झमकुड़ी रे झमकुड़ी (Jhamkudi Re Jhamkudi) को रिलीज कर दिया है।

Image

Image Source: Times Music

Times Music Jhamkudi Re Jhamkudi Song: नवरात्रि का सीजन आने ही वाला है और इस मौके पर बॉलीवुड, म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचाने को तैयार है। नीति मोहन (Neeti Mohan) और वरुण जैन (Varun Jain) इस बार नवरात्रि में अपना नया ट्रैक 'झमकुड़ी रे झमकुड़ी (Jhamkudi Re Jhamkudi)' लेकर आ रहे हैं। झमकुड़ी रे झमकुड़ी गाना आज ही टाइम्स म्यूजिक (Times Music) पर रिलीज हो गया है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टाइम्स म्यूजिक के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में सनम जोहर (Sanam Johar) और रिया सुबोध (Riyaa Subodh) ने अपने अंदाज से रंग जमा दिया है। आपको बता दें कि विक्रम मॉन्ट्रोज (Vikram Montrose) ने इस गाने को कंपोज और प्रोड्यूस किया है और जय तनाह (Jay Tannah) ने लिरिक्स दिए हैं। इस गाने को एक बार सुनने के बाद लोग बार-बार सुन रहे हैं।

नीति मोहन ने इस गाने को लेकर कहा, 'नवरात्रि मतलब खुशी, एकजुटता और डांस का जादू। ‘झमकुड़ी रे झमकुड़ी’ गाना, जो इन भावनाओं को इतनी एनर्जी और रंगों के साथ दिखाता है। इसे गाना मेरे लिए सच में बहुत एनर्जेटिक था।'

वरुण जैन ने नीति मोहन की बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि 'इस गाने की एनर्जी गजब की है। मैं खुश हूं कि मैं इस ट्रैक का हिस्सा हूं, जो इस फेस्टिव सीजन में लोगों को थिरकने पर मजबूर करेगा।'

विक्रम मॉन्ट्रोस ने भी इस गाने को लेकर अपना रिएक्शन दिया और कहा, 'मैं ऐसा गाना बनाना चाहता था जो नवरात्रि को उसके असली रूप में सेलिब्रेट करे, लेकिन साथ में मॉडर्न और जोशीला ट्विस्ट भी दे।'

टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर (Mandar Thakur) ने कहा, 'ये हमारा अब तक का सबसे बड़ा नवरात्रि रिलीज है और हमें पूरा भरोसा है कि ये इस फेस्टिव सीजन का सबसे खास गाना बनेगा।'

'झमकुड़ी रे झमकुड़ी' ने मचाई धूम

'झमकुड़ी रे झमकुड़ी' रिलीज होने से बाद से काफी खबरों में हैं। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। आपको भी बिना देर किए इस गाने को टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम कर लेना चाहिए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article