बॉलीवुड

एक्टर टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tiku Talsania Suffer Heart Attack: मिली जानकारी के अनुसार एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के वजह से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 साल के एक्टर टीकू तलसानीय बॉलीवुड कर मंझे हुए कलाकार हैं, वह अधिकतर कॉमेडी रोल में नजर आते हैं।

Image

Tiku Talsani Suffer Heart Attack

Tiku Talsania Suffer Heart Attack: बॉलीवुड अभिनेता टीकू तलसानिया( Tiku Talsania) को हार्ट अटैक आया है। जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के वजह से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक उनकी सेहत पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है।

70 साल के एक्टर टीकू तलसानीय बॉलीवुड कर मंझे हुए कलाकार हैं, वह अधिकतर कॉमेडी रोल में नजर आते हैं। 20s के दशक में टीकू के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थी। उनकी फेमस फिल्मों में शामिल है बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां-छोटे मियां आदि। आखिरी बार एक्टर को 2024 में आई फिल्म विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा टिकू ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। जैसे ही हार्ट अटैक की खबर सामने आई फैंस उनके ठीक होने की दुआ करने लगे।

उनकी सेहत की बात करें तो अभी तक घर वालों या करीबी की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आई है। उनकी तबीयत कैसी है अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेटेस्ट जानकारी के टाइम्स नाउ नवभारत से बने रहे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article