बॉलीवुड

Tiger Vs Pathaan: Tiger 3 की असफलता से फूले YRF के हाथ-पांव!! 2025 तक के लिए टली Salman Khan-Shah Rukh Khan की मूवी

Tiger Vs Pathaan postpone: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बिग बजट फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर पायी है, जिस कारण यशराज बैनर ने फैसला लिया है कि वो अपनी टाइगर वर्सिज पठान साल 2025 में शुरू करेंगे। मेकर्स ने टाइगर 3 की असफलता के बाद ये फैसला लिया है।

Image

Tiger VS Pathaan

Tiger Vs Pathaan postpone: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर दर्शकों के सामने आई थी, जिससे सभी को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन इसने सबको निराश किया है। फिल्म टाइगर 3 की असफलता से मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म टाइगर 3 की असफलता के बाद मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो टाइगर वर्सिज पठान को तुरंत शुरू नहीं करेंगे। मेकर्स टाइगर वर्सिज पठान शुरू करने में थोड़ा वक्त लेंगे, जिसके बाद वो इस फिल्म को फ्लो पर लेकर जाएंगे।

टाइगर वर्सिज पठान के लिए काफी एक्साइटेड हैं दर्शक

सलमान खान और शाहरुख खान काफी समय से एक-दूसरे की मूवीज में कैमियो कर रहे हैं, जिन्हें दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म टाइगर वर्सिज पठान में ये दोनों कलाकार काफी समये के बाद साथ दिखाई देंगे, जिसमें इनके रोल बराबर होंगे। यशराज बैनर को उम्मीद है कि फिल्म टाइगर वर्सिज पठान बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं, जिस कारण मेकर्स इसकी प्लानिंग के लिए थोड़ा और वक्त लेना चाहते हैं।

टाइगर वर्सिज पठान साल 2025 में होगी शुरू

बॉलीवुड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म टाइगर वर्सिज पठान की शूटिंंग यशराज बैनर साल 2025 में शुरू करेगा। साल 2025 में यशराज बैनर की वॉर 2 रिलीज होगी, जिसमें ऋतिक रोशन दिखाई देंगे। फिल्म वॉर 2 की रिलीज के बाद टाइगर वर्सिज पठान सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जो यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article