'Tiger Vs Pathaan' Shelved: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' की सफलता के बाद मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) बनाने का फैसला किया था। इंडियन सिनेमा के 2 सुपरस्टार को इस स्पाई थ्रिलर में बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' पर ताला लगता नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ लाने वाली इस क्रॉसओवर फिल्म को ओवर बजट के चलते मेकर्स ने होल्ड पर डालने का निर्णय लिया है।
बंद हुई 'टाइगर वर्सेज पठान'
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही 'टाइगर वेर्सेज पठान' को मेकर्स ने बीच में ही रोक दिया है। कहा जा रहा है कि इस मूवी का बजट बढ़ता ही जा रहा है, यही फिल्म को बंद करने का बड़ा कारण भी है। सुनने आ रहा है कि अगर दोनों स्टार्स डिस्काउंट देने के लिए तैयार रहते हैं तो यश राज फिल्म्स द्वारा इसे बनाया जाएगा। 'वॉर 2' की असफलता के बाद से ही मेकर्स काफी निराश हैं।
अगर निर्माताओं द्वारा सलमान खान और शाहरुख खान को 100 करोड़ रुपये दिए जाते हैं तो 'टाइगर वर्सेज पठान' का बजट काफी बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर सुपरस्टार इस फीस को आधा करते हैं तो फिल्म अगर 400 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करती है तो अच्छा बिजनेस माना जाएगा। अब देखना यह है कि मेकर्स इस मूवी को बनाते है या नहीं। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: अक्षय-शिल्पा संग कैसा है रवीना टंडन का रिश्ता, एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा, 'हम सब अब एक-दूसरे को...')
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को इस साल फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। इस मूवी को ईद के खास मौके पर मेकर्स रिलीज कर सकते हैं। फिल्म इंडिया-चाइना के बीच हुई बहस पर बनी है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा।
