Raveena on Bond With Akshay-Shilpa: 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित कपल थे। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी लेकिन एक दिन ऐसा आया, जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जा रहा है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अलग होने का कारण शिल्पा शेट्टी थीं। अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ने लगा था। इसी कारण अक्षय-रवीना के रिश्ते में खटास आ गई थी। इन तीनों एक्टर्स के बीच का लव ट्रायंगल आज भी चर्चा में रहता है। हाल ही में जूम से बात करते हुए रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है।
शिल्पा शेट्टी संग बॉन्डिंग पर बोलीं रवीना टंडन
जूम से बात करते हुए रवीना टंडन ने शिल्पा शेट्टी संग उनके रिश्ते पर पूछे जाने पर कहा, 'कोई इशू नहीं था, मैं उस सीन में नहीं थी। हम आज भी कई बातों पर हंसते हैं। शिल्पा और मैं अब दोस्त बन गए हैं। हम सब उस समय जवान थे। हम एक ही इंडस्ट्री में हैं, कौन इन सब चीजों से नहीं गुजरा, कौन लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा?' (इसे भी पढ़ें: 'O Romeo' ने झुका दिया शाहिद कपूर का सर, नहीं बन पाई नंबर 1 वीकेंड ओपनर)
अक्षय भी बन चुके हैं रवीना टंडन के दोस्त
अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, 'आज के समय में मैं, शिल्पा और अक्षय दोस्त हैं। हम सभी मूवऑन कर चुके हैं और अपनी-अपनी फैमिलीज में खुश हैं। हम अपने बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन को आने वाले दिनों में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग जारी है। फिल्म का इंतजार फैन्स भी बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी।
