Tiger 3 Worldwide Collection: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 427 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यशराज की फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। टाइगर 3 दिवाली पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का रोल प्ले किया है।
टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 44 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख और ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल निभाया है। फिल्म में शाहरुख और सलमान को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 13 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टाइगर 3 ने 13 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 258.37 करोड़ की कमाई की है। ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कब तक 300 करोड़ के क्लब में शामिल होती है। टाइगर 3 वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में से एक हैं। मेकर्स इसके अलावा वॉर 2 पर काम कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
