बॉलीवुड

Animal: सोशल मीडिया पर उड़ा रश्मिका की एक्टिंग का मजाक, बोले- ये तो गोलमाल की तुषार कपूर है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2023, 01:47 PM IST

Animal: रणबीर कपूर की एनिमल में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस के डायलॉग डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी एक्टिंग देख यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की तुलना तुषार कपूर से की है।

Image

Rashmika in Animal (credit pic: instagram)

Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म रश्मिका, रणबीर के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। संदीप वांगा की फिल्म में रणबीर और बॉबी की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, रश्मिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस की एक्टिंग का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

फिल्म में रश्मिका अर्जुन यानी रणबीर की पत्नी गीतांजलि का रोल प्ले कर रही हैं। वायरल वीडियो में रश्मिका रणबीर का एक सीन है। सीन में रश्मिका कहती हैं, प्यार जोक नहीं रोग है। मैं दिल से चाहती हूं कि वो उस दिन मर जाते। एक्ट्रेस की डायलॉग डिलीवरी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

रश्मिका की एक्टिंग का यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक

यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं अभी भी सोच रहा हूं कि डायरेक्टर ने इस सीन को कैसे अप्रूव कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, समझ भी नहीं आया और सुनकर भी अच्छा नहीं लगा। तीसरे यूजर ने लिखा, लगता है रश्मिका गोलमाल के तुषार कपूर से इंस्पायर है। यूजर्स रश्मिका की तुलना तुषार कपूर की एक्टिंग से कर रहे हैं। रश्मिका और रणबीर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article