बॉलीवुड

Tiger 3 Worldwide Collection Day 5: विदेश में सलमान खान की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, यहां जाने पूरा कलेक्शन

Tiger 3 Worldwide Collection Day 5: कटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 को आज रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में देश विदेश में फिल्म ताबतोड़ कमाई कर रही है, टाइम्स नाउ नवभारत में देखिये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े।

Image

Tiger 3 Worldwide Collection Day 5

Tiger 3 Worldwide Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। टाइगर 3 कई रिकॉर्ड तोड़ने में भी जुटी हुई है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सभी के छक्के छुड़ाने में लगी हुई है। साथ ही कटरीना काफी और इमरान हाश्मी की एक्टिंग भी लोगों के दिलों पर जादू चला रही है। अब हाल ही में फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज हुए आज पूरे 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में कमाई की रफ़्तार देखते हुए मेकर्स काफी खुश हैं। अब से कुछ ही देर पहले फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आकंड़े सामने आ गए हैं। इसी के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रूपए ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो 71 करोड़ रूपए हुए है। ये आंकड़े काफी खुश कर देने वाले हैं। सलमान का क्रेज विदेश में कितना ज्यादा है कमाई से साफ़ पता चल रहा है।

जानकरी के लिए बता दें की भारत में फिल्म ने अब तक 229 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में जल्द ही फिल्म 300 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है, साथ ही यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। टाइगर 3 की कहानी पिछली कहानियो से काफी अलग निकली। दमदार एक्शन सीन्स ने मानो दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article