बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 8: रविवार को धड़ाम से गिरी टाइगर 3 की कमाई, छट पूजा के चलते पड़ा असर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 20, 2023, 08:48 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection day 7: सलमान खान (Salman Khan) स्टारर टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज के बाद से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को भी अच्छी खासी कमाई कर ली है।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 8

Tiger 3 Box Office Collection day 7: सलमान खान (Salman Khan) स्टारर टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज के बाद से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। पहले दिन जहां टाइगर 3 को 44 करोड़ रुपये की बम्पर ओपनिंग मिली वहीं दूसरे ही दिन फिल्म ने 57 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी सोमवार को 57 करोड़ का बिजनेस किया, जिसने जवान और पठान के दूसरे दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, फिल्म ने बुलेट ट्रेन की तफ्तार पकड़ी हुई है। मूवी के ज्यादातर शो हाउसफुल चल रहे हैं। अब आइए सलमान खान की टाइगर 3 के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान की टाइगर 3 ने किया कमाल

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे रविवार को 10.82 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई भी 227 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। देशभर में कई जगह छट पूजा मनाई गई है, शायद इसी वजह से मूवी का कलेक्शन भी कम हुआ है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article