Tiger 3 Box Office Collection Day 18 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का टाइगर अवतार इस बार हल्का फीका नजर आया है। कैटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 को फैंस ने पसंद तो किया है, हालांकि फिल्म को लेकर उतना बज और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने को नहीं मिला है, जितना टाइगर के पिछले दोनों पार्ट को लेकर था। इसी के साथ ही सलमान खान की टाइगर 3 कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान के आसपास भी नहीं पहुंची है।
18 दिन हो चुके हैं टाइगर 3 को रिलीज हुए, अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस इंडिया नेट पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। अब यह आंकड़ा मूवी की पहुंच से काफी दूर भी नजर आ रहा है।
टाइगर 3 ने 18वें दिन की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार तीसरे बुधवार यानी 18वें दिन टाइगर 3 की कमाई 2 करोड़ के आसपास रही है। जिसके बाद फिल्म की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 278.23 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही देखने को मिला है।
हालांकि बावजूद इसके वर्ल्ड कप और कई त्योहारों के चलते फिल्म की हाइप लगातार गिरती रही है। 1 दिसंबर को एनिमल और सैम बहादुर जैसे बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसके बाद टाइगर 3 पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस सिमटती दिख रही है।
