2 Actors Replace Ranveer Singh in Don 3: साल 2026 में एक तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दुनिया भर में की। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का 'डॉन 3' (Don 3) से बाहर होना इस साल का सबसे बड़ा विवाद बन गया है। रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं। इतना ही नहीं निर्माताओं ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' से संपर्क किया और उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी किया। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के कहने पर उन्होंने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू किया। अभिनेता के फिल्म छोड़ने की वजह से निर्माताओं को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने इसकी भरपाई के लिए 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' से संपर्क किया। इन खबरों के बीच अब फैन्स यह जानने के लिए बेताब है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को कौन रिप्लेस करेगा?
ऋतिक रोशन को किया गया था एप्रोच?
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के जब बाहर होने की खबरें सामने आई थी तो ऐसा सुनने में आया था कि मेकर्स ने ऋतिक रोशन से इस मूवी के लिए संपर्क किया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन डॉन का किरदार निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रही टेंशन के बीच ऋतिक रोशन को लेने का मन मेकर्स ने बनाया था। हालांकि एक स्टेटमेंट में ऋतिक रिशन ने 'डॉन 3' का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज कर दिया था। (इसे भी पढ़ें: 'Chunnari Chunnari' के रीमेक पर भड़के Abhijeet Bhattacharya, बोले 'वरुण कभी सलमान नहीं बन पाएगा...')
शाहरुख खान की होने वाली थी वापसी?
2026 की शुरुआत में टेली चक्कर की रिपोर्ट में बताया गया था कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद शाहरुख खान इस तीसरी किस्त का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान एक बार फिर 'डॉन' बनकर दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे। उन्होंने यह भी शर्त रखी थी कि अगर इस मूवी को एटली कुमार डायरेक्ट करेंगे तो वो 'डॉन 3' का हिस्सा बनेंगे। हालांकि इन खबरों की सच्चाई भी आज तक सामने नहीं आई। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने अकड़ में आकर ठुकराई थीं ये 6 फिल्में, 'डॉन 3' की वजह से FWICE ने किया बैन)

Hrithik Roshan and Shah Rukh Khan
फरहान अख्तर ने नए 'डॉन' पर साधी हुई है चुप्पी
ऋतिक रोशन और शाहरुख खान में से एक कोई एक एक्टर 'डॉन 3' में नजर आ सकता है। इस तरह की सभी खबरों पर फरहान अख्तर ने चुप्पी साध रखी है। फरहान अख्तर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फैन्स अभी यह जानने के लिए बेताब है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह कौन रिप्लेस करने वाला है?
