Ranveer Singh's Rejected Movies: रणवीर सिंह को FWICE द्वारा 'डॉन 3' से कथित तौर पर बाहर होने के मामले में 'असहयोग' का निर्देश मिला था। इसके बाद रणवीर सिंह को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें बैन कर दिया है। हालांकि FWICE के सलाहकार अशोक पंडित ने यह साफ किया कि यह संस्था किसी भी एक्टर पर आधिकारिक तौर पर बैन नहीं लगा सकती क्योंकि यह कोई अदालत नहीं है। इन सभी विवादों के बीच आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'डॉन 3' के अलावा रणवीर सिंह द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' के लिए सबसे पहले रणवीर सिंह से संपर्क किया गया था लेकिन अभिनेता यह किरदार निभाने से मना कर दिया था। उन्हें इस मूवी की कहानी बहुत ज्यादा डार्क लगी थी। बाद में यह फिल्म शाहिद कपूर के हिस्से चली गई।
रणबीर कपूर को लीड रोल में कास्ट करने से पहले निर्माताओं ने इस मूवी में रणवीर सिंह को लेने का मन बनाया था। इस मूवी को ना कहने का पछतावा रणवीर सिंह को आज भी है।
संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि इस मूवी में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं।
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह मेकर्स की पहली पसंद थे। कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा '83' में बिजी होने की वजह से रणवीर सिंह ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। यह भूमिका विक्की कौशल को मिली, जिसकी काफी सराहना हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस मूवी को रिजेक्ट कर दिया। रणवीर सिंह के रोल के लिए मेकर्स ने विक्की कौशल को कास्ट कर लिया। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।
इस फिल्म में रणवीर सिंह को अहम रोल में देखा जाना था। हालांकि निर्माताओं के साथ आपसी मतभेद होने के कारण यह फिल्म रणवीर सिंह ने छोड़ दी है। 'डॉन 3' को लेकर इस समय कई तरह के विवाद भी सामने आए हैं।