बॉलीवुड

The Vaccine War: 'जवान' के क्रेज के बीच रिलीज हुआ 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

The Vaccine War First Look Release: 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री जल्द ही 'द वैक्सीन वॉर' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। मूवी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

Image

'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

The Vaccine War First Look Release: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) की तैयारी में लगे हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म का टीजर साझा किया था तो वहीं अब विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की 'द वैक्सीन वॉर' के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फिल्म के पोस्टर में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, रायमा सेन, अनुपम खेर, मोहन कपूर जैसे कई सितारे नजर आए। मूवी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "भारत की पहली बायो साइंस मूवी 'द वैक्सीन वॉर' का पहला लुक हुआ जारी। विश्वस्तर पर फिल्म 28 सितंबर, 2023 को रिलीज हो रही है।"

'द वैक्सीन वॉर' के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की अपकमिंग मूवी 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) के पोस्टर को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मूवी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सर हम 'द वैक्सीन वॉर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

'फुकरे 3' से टकराएगी 'द वैक्सीन वॉर'

बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लेकिन उसी दिन ऋचा चड्ढा, पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा की 'फुकरे 3' भी पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मूवी में जबरदस्त क्लैश होने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article