बॉलीवुड

Jawan Vs Pathaan Box Office Day 2: 'पठान' के सामने ढेर हुई शाहरुख खान की 'जवान', दूसरे दिन ही मांग गई पानी

Jawan Vs Pathaan Box Office Day 2: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की धमाकेदार मूवी 'जवान' को रिलीज हुए दो दिन बीत गए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मूवी दूसरे दिन 'पठान' से पीछे रह गई।

Image

'पठान' के सामने ढेर हुई 'जवान'

Jawan Vs Pathaan Box Office Day 2: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। 'जवान' की कहानी से लेकर एक-एक डायलॉग ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है। 'जवान' के रिलीज होते ही आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ के नामी सुपरस्टार भी किंग खान के फैन बन गए हैं। 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मूवी दूसरे दिन शाहरुख खान की 'पठान' (Pathaan) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' ने दूसरे दिन 45 से 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में मूवी का कुल कलेक्शन 120 से 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 'पठान' ने दूसरे दिन 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में 'जवान', 'पठान' के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही। बता दें कि 'पठान' को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा हुआ था। जबकि शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण 'जवान' को खामियाजा भुगतना पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर अनुमान लग रहा है कि यह वीकेंड पर 'पठान' के रिकॉर्ड को धराशायी कर देगी।

ओपनिंग पर 'जवान' ने 'पठान' को किया था ढेर

बता दें कि 'जवान' (Jawan) ने भारत में 75 करोड़ रुपये के साथ दमदार ओपनिंग की थी। वहीं विश्वस्तर पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 150 करोड़ रुपये थी। ऐसे में 'जवान' ने ओपनिंग पर 'पठान' के सारे रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया था। 'पठान' के अलावा 'जवान' ने 'आदिपुरुष', 'गदर 2' और 'बाहूबली 2' जैसी फिल्मों को भी ढेर किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article