The Kerala Story Box Office Collection Day 5: 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है, दमदार ओपिनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी अच्छा परफॉर्म किया है। 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर देशभर में जमकर विवाद खड़ा हो गया है। बावजूद इसके फिल्म का बेहतरीन बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन जारी है। फिल्म में अदा शर्मा (Adah Sharma) की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।'द केरल स्टोरी' को लेकर को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली थी, जिसके बाद रविवार को मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। अब फिल्म की रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
50 करोड़ के पार हुए कमाई
'द केरला स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही 'द केरला स्टोरी' की कमाई 50 करोड़ के पार चली गई है।रिलीज के पांचवे दिन भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में रही है। पश्चिम बंगाल में फिल्म के बैन होने के बाद फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल रहा है। अब फिल्म की कुल कमाई 57 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मूवी पर बैन लग गया है, वही कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।
द केरला स्टोरी ने रिलीज के पहले दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके साथ फिल्म साल की पांचवी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। साल 2023 में पठान (55 करोड़ रुपये), सलमान खान-स्टारर किसी का भाई किसी की जान (15.81 करोड़ रुपये), रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार (15.7 करोड़ रुपये), और अजय देवगन स्टारर भोला (11.20 करोड़ रुपये) के बाद पांचवे नंबर पर आ गई है।
