बॉलीवुड

The Bull: सलमान खान की हीरोइन बनेंगी कियारा आडवाणी !! ऑनस्क्रीन नजर आएंगी फ्रेश जोड़ी

Kiara Advani To Star in Salman Khan's The Bull: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) काफी समय से करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'द बुल' (The Bull) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी का नाम सामने आया है।

Image

Kiara Adani and Salman Khan

Kiara Advani To Star in Salman Khan's The Bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में देखा गया है। 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद 'टाइगर 3' साल 2023 में रिलीज होने वाली सलमान खान की दूसरी फिल्म है। 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है। बीते कई दिनों से रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सलमान खान ने करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'द बुल' (The Bull) के लिए हाथ मिलाया है। इस बात को खुद एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद कन्फर्म किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान की 'द बुल' के लिए हीरोइन फाइनल कर ली गई है।

उमैर संधू ने कुछ घंटों पहले ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि सलमान खान के साथ फिल्म 'द बुल' में कियारा आडवाणी नजर आ सकती है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कियारा आडवाणी फिल्म 'द बुल' में सलमान खान संग रोमांस कर सकती हैं।' इस ट्वीट के बाद फैन्स भी सलमान खान और कियारा आडवानी की फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। अगर बात फाइनल हुई तो यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगे।

बता दें सलमान खान स्टारर 'द बुल' का निर्देशन विश्नुवार्धान द्वारा किया जाएगा। कुछ दिनों पहले दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि इस फिल्म का टाइटल 'द बुल' रखा गया है। लगभग 24 सालों के बाद सलमान खान ने करण जौहर संग फिल्म करने का फैसला किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article